सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना भाजपा में ही संभव है- महेश कश्यप

0
128
सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना भाजपा में ही संभव है- महेश कश्यप

बस्तर : भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाना भाजपा में ही संभव है। स्व. अटलबिहारी बाजपेयी के सपने को साकार करते हुए हम 138 साल पुरानी कांग्रेस से बस्तर को मुक्त बनाएंगे। स्व. बलीराम कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे। आज कांग्रेस को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। भूपेश बघेल को अपने क्षेत्र के बजाय दूसरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है।

आमसभा में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर कलस्टर प्रभारी एवं मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुलता उसेंडी, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, विधायक विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री महेश गगड़ा, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, चैतराम अटामी, दीपेश अरोरा, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, ओजस्वी मंडावी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here