मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP पर कटाक्ष : 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा की विदाई का भी उद्घोष…

0
144
मल्लिकार्जुन खड़गे का BJP पर कटाक्ष : 5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा की विदाई का भी उद्घोष...

नई दिल्ली : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा (BJP) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया है कि अब भाजपा (BJP) और उसके सहयोगियों की “विदाई” का समय आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इस बात पर जोर दिया कि सामाजिक न्याय, लोक कल्याण और प्रगतिशील विकास छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अभियान की आधारशिला होंगे।

इसे भी पढ़ें :-Press Conference On OBC Issue: राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद…

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि, ‘5 राज्यों के चुनावों की घोषणा के साथ भाजपा और उसके साथियों की विदाई का भी उद्घोष हो गया है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस पार्टी मज़बूती के साथ जनता के पास जाएगी। जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और प्रगतिशील विकास ही कांग्रेस पार्टी की गारन्टी है।’

इसे भी पढ़ें :-Assembly Elections 2023: आज से आचार संहिता लागू, जानिए किन चीजों पर होगी पाबंदी…

बता दें कि, आज 9 अक्टूबर 2023 को चुनाव आयोग ने पाँचों राज्यों के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, वहीं छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर (दो चरणों में) को वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में चुनाव का आयोजन होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे जारी किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें :-Shah Rukh Khan Y+ Security: किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा…

आगामी विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, मुख्य विपक्षी कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी। पांच में से दो राज्यों – राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी है। केसीआर के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) तेलंगाना में सत्ता में है, और मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) मिजोरम में सत्ता में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here