Meghalaya: बारिश के बाद भूस्खलन से दो की मौत, कई घर बहे

Must Read

Meghalaya: बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कई घर और वाहन बह गए तथा कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान भूस्खलन की सात घटनाएं हुईं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि ईस्ट खासी हिल्स जिले के मौलात गांव में रोहित क्षीयर (14) और दिलीबोन तांगसांग (35) नामक दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, उम्ब्लाई गांव में भूस्खलन से दो घर और दो दुकानें बह गईं।

Meghalaya:

अधिकारी के मुताबिक, थांगबनाई-मौंिलगोत सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा एक वाहन बह गया। उन्होंने कहा कि सड़क पर से मलबा हटाने का काम जारी है। अधिकारी के अनसार, ंिलगंिशग गांव में भूस्खलन से पांच घर बर्बाद हो गए और एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जबकि वंिहगडोह में वहुमखराह नदी के पास भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles