संवाददाता : सुमित जालान
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के प्रभारी मंत्री और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के सर्वे को नही मानने वाले बयान का खण्डन करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कहा है कि इस तरह की कोई रिपोर्ट तैयार हुई है, इसकी जानकारी मुझे नही है। ऐसे में रिपोर्ट को मानने या नही मानने का कोई सवाल ही नहीं उठता। मैने यही कहा था पर इसे तोड़– मरोड़ कर प्रस्तुत जा रहा है।
मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने यह भी कहा है कि पुनिया उनके सर्वमान्य नेता है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनकी प्रतिष्ठा के विरुद्ध कोई बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
बता दें कि बिलासपुर निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए राजस्व मंत्री ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के सर्वे को लेकर बयान जारी किया था। जिसके बाद राजस्व मंत्री के बयान को लेकर कई तरह की राजनैतिक अटकलें लगाई जा रही थी। माना जा रहा है कि उनके इस बयान के बाद इस मामले में विराम लग जाएगा।








