Monkeypox : मंकीपॉक्स से स्पेन और ब्राजील में दो लोगों की मौत, दुनिया में अब तक 8 मौतें

0
412
Monkeypox : मंकीपॉक्स से स्पेन और ब्राजील में दो लोगों की मौत, दुनिया में अब तक 8 मौतें

Monkeypox : स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। उधर, ब्राजील में भी इस वायरस से एक युवक की मौत हो गई। अब तक मंकीपॉक्स से दुनिया में 8 मौतें हो चुकी हैं।

इसमें 5 मौतें अफ्रीकी देशों में हुई। यह वायरस 88 देशों में पैर पसार चुका हैं। 70% केस यूरोप और 25% अमेरिका में सामने आए हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क में लोकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here