राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में एक सौ 69 करोड़ 63 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 14 लाख 70 हजार से ज्यादा टीके लगाये गये। इसी अवधि में कोविड के 83 हजार 876 नए मामले सामने आए।
इस समय देश में 11 लाख 8 हजार 938 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 96 दशमलव एक-नौ प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में एक लाख 99 हजार 54 लोग ठीक हुए। देश में अब तक 74 करोड़ से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 56 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।