MP : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे

0
181
MP : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे

भोपाल : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। दिग्विजय राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें :-MP में 5वें दिन भी बेमौसम बारिश…प्रदेश में हवा की रफ्तार 68KM प्रति घंटा

जीरापुर की तरफ जाते समय विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने उनकी कार ने बाइक सवार बबलू (28) निवासी परोलिया को टक्कर मार दी। घटना के बाद दिग्विजय सिंह कार से उतरे और घायल को कार में बिठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक के सिर में चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here