MP News : जन आशीर्वाद यात्रा के वाहन के आगे लेटा BJP कार्यकर्ता

0
246
MP News : जन आशीर्वाद यात्रा के वाहन के आगे लेटा BJP कार्यकर्ता

MP News : छिंदवाड़ा पहुंची भाजपा (BJP) की जन आशीर्वाद यात्रा को कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यात्रा में शामिल होने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष विमान से पहुंचे। यात्रा परासिया पहुंची, तो यहां कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। एक कार्यकर्ता तो यात्रा के वाहन के सामने लेट गया।

इसे भी पढ़ें :-MP news : बरगी डैम के 7 और तवा बांध के 13 गेट खोले गए

दरअसल, परासिया विधानसभा से भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन यहां भाजपा नेत्री ज्योति डेहरिया तैयारियों में जुटी हैं। इस पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी का विरोध मंत्री के सामने किया गया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। उनका कहना था कि प्रत्याशी के रूप में ज्योति डेहरिया नहीं चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here