spot_img
Homeबड़ी खबरMP politics : चित्रकूट से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जेपी...

MP politics : चित्रकूट से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जेपी नड्डा दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी

MP politics : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा सरकार जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। रविवार को इसका आगाज भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट क्षेत्र से होगा। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भगवान कामतानाथ के दर्शन और पूजन-अर्चन के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रथम चरण की यह यात्रा सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मझगवां के पास मिचकुरिन गांव से शुरू होगी। इस दौरान प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सतना सांसद गणेश सिंह भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :-CG News : कबीरधाम ज़िले शत प्रतिशत मतदान के लिए कर रहे जागरूक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यात्रा में शामिल होने रविवार को सुबह 11 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और भगवान कामतानाथ के दर्शन पूजन कर दोपहर 12 बजे मझगवां के मिचकुरिन आएंगे। वे यहां से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और एक जन सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हेलिकॉप्टर से खजुराहो रवाना होंगे।

वहीँ, जन आशीर्वाद यात्रा के प्रथम चरण के श्री गणेश अवसर पर केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। सिंधिया भगवान कामतानाथ के दर्शन करने के पश्चात साढ़े 11 बजे डीआरआई के हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से वे मिचकुरिन – मझगवां आएंगे और जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।कई अन्य मंत्री भी होंगे शामिल,विजय वर्गीय ने लिया तैयारी का जायजा-जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के कई दिग्गज नेता तथा शिवराज सरकार के कई मंत्री भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें :-MP Politics : 5 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जनआशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय शनिवार की रात ही सतना पहुंच गए। उन्होंने सांसद गणेश सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियां भी देखीं। प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा,जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला,खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल,कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने मझगवां पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img