MP Politics : कांग्रेस में शामिल हुए चंबल के पूर्व डकैत Malkhan Singh

0
271
MP Politics : कांग्रेस में शामिल हुए चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह

MP Politics : चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह (Malkhan Singh) बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस जॉइन की।

वहीँ, मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा, वहां कांग्रेस जीतेगी। पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी, आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे।’

इसे भी पढ़ें :-World Tribal Day : आदिवासियों के हित और न्याय के लिए हमारी सरकार सदैव तैयार-CM बघेल

मलखान सिंह ने कहा, ‘अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं बागी नहीं बनता। सिद्धांत वाली पार्टी जानकर भाजपा के लिए कभी प्रचार किया था, लेकिन भाजपा में अब अन्याय-अत्याचार बढ़ गया है। रेप हो रहे हैं, लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं, इसीलिए मैंने भाजपा का त्याग किया।’

जानकरी के अनुसार बता दें…मलखान कभी बीहड़ के दस्यु किंग कहलाते थे। खुद को डाकू कहलाना गलत बतलाते हैं। उनके अनुसार वे अन्याय के खिलाफ बागी थे। गांव के रामजानकी मंदिर की 100 बीघा जमीन को मंदिर में मिलाने के लिए उन्होंने हथियार उठाए थे। उस दौरान वे पंच भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here