Mumbai : नाइक नगर में चार मंजिला इमारत गिरी…14 की मौत, 15 को निकाला गया

Must Read

Mumbai : मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में सोमवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 14 की मौत हो गई। इनमें से एक की मौके पर, जबकि 13 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि 9 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। दमकल विभाग के अनुसार, इमारत के मलबे के नीचे 4-5 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि अभी और भी लोग हो सकते हैं।

NDRF, BMC और मुबंई पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। BMC की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी भिड़े ने बताया कि इमारत जर्जर हो चुकी थी। 2013 से पहले मरम्मत और फिर इमारत को गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे।

Mumbai : हमने इमारत को C 1 श्रेणी में रखा था यानी बिल्डिंग में रहने लायक नही-चहल

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि हमने इमारत को C 1 श्रेणी में रखा था यानी बिल्डिंग में रहने लायक नही है, लेकिन कुछ अधिकृत लोगों ने C 1 में रखे जाने का विरोध किया। उन्होंने आर्किटेक्चर से खुद स्ट्रक्चर ऑडिट कराया। उनकी रिपोर्ट में बिल्डिंग को C 2 की श्रेणी घोषित किया गया यानी इमारत को रिपेयरिंग कर उसमें रहा जा सकता है। अब तक जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। कुछ लोगों के जिंदा होने की संभावना है। उन्हें बचाने की पूरी कोशिश हो रही है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए आर्थिक सहायता और घायलों का फ्री इलाज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी, जो भी जिम्मेदार हुए उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए मीटिंग बुलाई गई है। इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने मृतक के परिवार को 5 लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया था।

UP News : नाली को लेकर विवाद…जमकर चला लाठी-डंडा, पति-पत्नी की मौत

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग फिर भी रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आसपास की दूसरी इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी BMC नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles