spot_img
Homeराज्यछत्तीसगढ़Mungeli विधायक धर्मजीत सिंह BJP में शामिल हुए...

Mungeli विधायक धर्मजीत सिंह BJP में शामिल हुए…

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली (Mungeli) जिले के लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को BJP (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

BJP (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल होने के बाद धर्मजीत सिंह ने कहा-कांग्रेस को हराना है, कमल खिलाना है। सिंह ने कहा-मैंने 2016 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद अजीत जोगी के साथ मिलकर हमने नई पार्टी बनाई। जिसमें हमारे पांच विधायक जीते थे और 11% वोट मिला था, लेकिन जोगी जी के निधन के बाद परिस्थितियों कुछ बदली। इसके बारे में आप स्वयं जानते हैं।

Mungeli : नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी में मैं आज शामिल हु

मुझे एक राष्ट्रीय पार्टी, जिसमें नरेंद्र मोदी जी जैसे नेता हैं, भारतीय जनता पार्टी जो देश के लिए समर्पित हैं। गरीबों की सेवा कर रहे हैं, दुश्मनों का मुंह तोड़ रहे हैं, ऐसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी में मैं आज शामिल हुआ हूं।

कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि धर्मजीत सिंह भाजपा का रुख अपना सकते हैं। विधानसभा में भी वह अक्सर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ ही नजर आते थे और उन्हें की तरह सरकार पर हमला बोलते थे। आखिरकार रविवार को उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली है।

Mungeli : धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे फिर जोगी कांग्रेस में गये और अब बीजेपी में जा रहे हैं, वे अपना बुढ़ापा खराब कर रहे…

उधर, धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान भी सामने आय है। उन्होंने कहा- धर्मजीत सिंह को लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं रहा। उनको पता है कि लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए दूसरी सीटों की तरफ जा रहे हैं। धर्मजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे फिर जोगी कांग्रेस में गये और अब बीजेपी में जा रहे हैं, वे अपना बुढ़ापा खराब कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
spot_img
- Advertisment -spot_img

ब्रेकिंग खबरें

spot_img