Murder : होटल में घुसकर दो अज्ञात लोगों ने सरल वास्तु एक्सपर्ट की हत्या की

Must Read

Murder : कर्नाटक से सरल वास्तु एक्सपर्ट की हत्या का मामला प्रकाश में आया है दरअसल सरल वास्तु एक्सपर्ट चंद्रशेखर अंगड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वे हुबली के द प्रेसिडेंट होटल में ठहरे थे। यहां आए दो अज्ञात लोगों ने उन्हें चाकू के ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का कहना है कि वारदात का CCTV फुटेज मिली है।

वहीँ घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने अंगड़ी को KIMS हॉस्पिटल में में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बागलकोट के रहने वाले चंद्रशेखर ने ठेकेदार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्हें मुंबई में एक नौकरी मिली और वे वहीं बस गए। बाद में उन्होंने वहां अपना वास्तु व्यवसाय शुरू किया था।

पुलिस ने ये भी बताया कि 3 दिन पहले उनके परिवार में एक बच्चे की हुबली में मौत हो गई थी, इस वजह से वह हुबली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही हुबली पुलिस आयुक्त लाभू राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने अधीनस्थों जांच में जुटने को कहा है।

Murder : 

इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है- यह एक जघन्य हत्या है। मैंने वीडियो देखा है। हुबली पुलिस कमिश्नर से बात की है। अभी जांच चल रही है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे और हत्या का कारण भी पता चल जाएगा। मैं इस हत्या की निंदा करता हूं।

होटल के CCTV वीडियो में दिखाया गया है- चंद्रशेखर अंगड़ी होटल के रिसेप्शन में आए और एक कुर्सी पर बैठ गए। तभी वहां पहले से मौजूद दो युवक उनके पास आए। एक उनके बाईं ओर खड़ा हो गया और दूसरा सामने से जाकर पैर छूने लगा। चंद्रशेखर ने जैसे ही उसे उठाया, बगल में खड़े लड़के ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वह खुद को संभाल पाते तब तक पैर छूने वाले युवक ने भी उन्हें चाकू मारना शुरू कर दिया।

चंद्रशेखर ने खुद को बचाने का प्रयास किया और वह गिर गए, तो दोनों युवकों ने उनके ऊपर चढ़कर ताबड़तोड़ चाकू मारे। उनकी हत्या के बाद दोनों युवक आराम से टहलते हुए होटल से निकल गए। इस दौरान होटल में मौजूद अन्य लोग और स्टाफ यह सब देख रहे थे। उन्हें बचाने की जगह लोग डरकर भाग गए।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles