स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

0
145
स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली सीएम के निजी सचिव को राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, बिभव कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।

बिभव कुमार को शुक्रवार यानी की 17 मई को सुबह के 11 बजे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। महिला आयोग ने मालीवाल के उस मीडिया पोस्ट पर स्वतः संज्ञान लिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि बिभव ने मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बदसलूकी की। इन आरोपों पर महिला आयोग ने नोटिस जारी किया।

इसे भी पढ़ें :-Lok Sabha Elections 2024 : सपा को बड़ा झटका, रामहरि चौहान ने दिया इस्तीफा

जानिए क्या था मामला?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास के भीतर खुद के साथ बदसलूकी की जानकारी पीसीआर कॉल पर दी। कॉल में स्वाति ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव पर बदसलूकी के आरोप लगाए। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों को घटना की मौखिक जानकारी दी। हालांकि, लिखित शिकायत बाद में देने की बात कहकर थाने से लौट गईं।

इसे भी पढ़ें :-RAIPUR: स्वयं के विकास के साथ समाज में भागीदारी ही वास्तविक सफलता

उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पुलिस को नोटिस जारी कर तीन दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी है। हालांकि, इस मामले में आप की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here