उत्तर बस्तर कांकेर: खेलो इंडिया योजना अंतर्गत खो-खो प्रशिक्षण 23 को

0
310
उत्तर बस्तर कांकेर: खेलो इंडिया योजना अंतर्गत खो-खो प्रशिक्षण 23 को

उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2023 : भारतीय खेल प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में कांकेर जिला को ’’खो-खो प्रशिक्षण’’ हेतु चयन किया गया है।

’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र योजना’’ के अंतर्गत जिले में खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र खेल एवं युवा कल्याण के नाम से खेलो इंडिया लघु केन्द्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला खेल परिसर सिंगारभाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के खो-खो मे रूचि रखने वाले बालक एवं बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इस योजना के अंतर्गत कांकेर में प्रशिक्षण एवं खो-खो में रूचि रखने वाले खिलाड़ी 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे जिला खेल परिसर, सिंगारभाट कांकेर में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here