कल मनाया जाएगा नुआखाई पर्व, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

0
291
कल मनाया जाएगा नुआखाई पर्व, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 31 अगस्त 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों और विशेष रूप से उत्कल समाज के लोगों को नुआखाई पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :झारखंड : सामूहिक दुष्कर्म के सभी 5 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ऋषि पंचमी को नुआखाई त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार नई फसल के आगमन, धरती एवं भगवान के वंदन और किसान भाईयों के बंधुत्व और एकत्व का प्रतीक है।

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गांव की समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here