Orissa : होटल में मृत मिली केरल की महिला, पति गायब

0
127
Orissa : होटल में मृत मिली केरल की महिला, पति गायब

Orissa : ओडिशा के बेहरामपुर में शनिवार रात एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि केरल के कोल्लम की कृष्णा वेनी कोलापल्ली 19 नवंबर से अपने पति समीदमोन ए. एस. के साथ होटल में रह रही थी।

पुलिस ने होटलकर्मियों के हवाले से कहा कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की रहने वाली महिला बिस्तर पर मृत पाई गई जबकि उसका पति गायब था। बेहरामपुर के पुलिस अधीक्षक विवेक एम. ने कहा कि महिला का पोस्टमार्टम रविवार को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में किया गया।

इसे भी पढ़ें :-MP News : मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, मौसम विभाग ने जतायी ओलावृष्टि की आशंका

वहीं, बैद्यनाथपुर पुलिस थाने में मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दंपति की बेरहामपुर यात्रा का उद्देश्य सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, मौत का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि दंपति ने तीन साल पहले मृतक के माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी की थी।

इसे भी पढ़ें :-बड़ी खबर: शुभमन गिल बने गुजरात टाइटन्स के कप्तान…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here