‘‘उत्कृष्ठ खिलाड़ी – क्रीड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह 2022-23’’

0
183
‘‘उत्कृष्ठ खिलाड़ी - क्रीड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह 2022-23’’

रायपुर : शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर द्वारा आज दिनांक 04/05/2023 को उत्कृष्ठ खिलाड़ी – क्रीड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निशा देवेन्द्र यादव (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति), व अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण गजपाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पूर्ण हूआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदा वर्मा एवं केमीन खुशी साहू (सदस्य जनभागीदारी समिति) उपस्थित थे।

प्राचार्य डॉ किरण गजपाल ने सभी छात्राओं को बधाई दी और महाविद्यालय की खिलाडी छात्राओं विशेषकर नेहा जैन जिसने शतरंज में राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया , सभी का उत्साहवर्धन किया। जनभागीदारी अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रोत्साहन राशि से भविष्य में और खिलाडी प्रेरित होंगे।

इस आयोजन में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति मद से एकल अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिए प्रत्येक खिलाड़ियों को 15000=00 रू. पुरस्कार राशि (कुल-01 खिलाड़ी), एकल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिए प्रति खिलाड़ियों को 5000=00 रु. पुरस्कार राशि (कुल-09 खिलाड़ी) को प्रदान किया गया।

इसी प्रकार विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने, ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 39 एवं ओपन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 01 खिलाड़ियों को कुल 70 खिलाड़ियों को महाविद्यालय की ओर से ट्रैक शुट एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में क्रीडा समिति प्रभारी डॉ शंपा चौबे ने स्वागत उद्बोधन दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सीमा खान ने दिया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ श्रद्धा गिरोल कर ,iqac प्रभारी डॉक्टर उषा किरण अग्रवाल डॉ अजीत हुन्डैत व सभी अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. कर्मिष्ठ शंभरकर, के द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ कल्पना मिश्रा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here