नहीं रहे पंकज उधास…72 वर्ष की उम्र में निधन

Must Read

मुंबई: इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आ रही है। जाने-माने गज़ल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे।

पंकज के निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब उधास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। पंकज उधास ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, “बहुत भारी मन से, हम आपको बहुत दुखी मन से पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया।”

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles