Peru: सरकार विरोधी-प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49 हुई

0
294

लीमा: दक्षिणी पेरू के पुनो क्षेत्र में 16 वर्षीय लड़के की गोली लगने से मौत होने के बाद पेरू में राष्ट्रपति डिना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अपदस्थ राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में लोग गत दिसंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग कैस्टिलो को पद से हटाए जाने और उनकी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

किशोर के रिश्तेदारों ने बताया कि सिर में गोली लगने के बाद से वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती था। किशोर की मौत के बाद प्रदर्शनों से सबसे अधिक प्रभावित पुनो में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 19 हो गई है। इनमें वह पुलिस अधिकारी भी शामिल है, जिसे ंिजदा जला दिया गया था।

पेरू में जारी ंिहसक प्रदर्शनों में अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकपाल के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि 35 प्रांतों में लामबंदी व सड़कों को जाम किया गया। इनमें सबसे अधिक प्रांत देश के दक्षिणी क्षेत्रों में हैं ।

विरोध-प्रदर्शन मुख्य रूप से देश के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है, जहां अब भी लोग कैस्टिलो के प्रति वफादारी रखते हैं। वे तत्काल चुनाव कराने, बोलुआर्टे के इस्तीफे, कैस्टिलो की रिहाई और पुलिस के साथ संघर्ष में मारे गए प्रदर्शनकारियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

मानवाधिकारों पर अंतर-अमेरिकी आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल विरोध-प्रदर्शनों और पुलिस की प्रतिक्रिया की जांच के लिए पेरू पहुंच गया है। कैस्टिलो की उत्तराधिकारी डिना बोलुआर्टे ने राष्ट्रपति पद और संसद के लिए 2024 में चुनाव कराने की योजना का समर्थन किया है, जो 2026 के लिए निर्धारित हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने के मामले में भी न्यायिक जांच का समर्थन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here