गरियाबंद में 21 अक्टूबर गुरुवार को प्लेसमेंट कैम्प

Must Read

गरियाबंद, 18 अक्टूबर 2022 : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 21 अक्टूबर 2022 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यालय परिसर में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें निजी प्रतिष्ठानों प्रगति होम केयर प्रा.लि. रायपुर एवं एल.आई.सी. विकास अधिकारी महासमुंद से प्राप्त नर्स के 10, केयर टेकर के 30, ग्रामीण वृत्तिक अभिकर्ता एवं अभिकर्ता सामान्य के 15-15 कुल 70 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार के इच्छुक एवं ए.ए.एम/जी.एन.एम, 8वी, 10वीं, 12वी आदि योग्यता रखने वाले छ.ग. के निवासी आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची/प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठायें।

प्लेसमेंट कैंप के संबंध में कार्यालय दूरभाष क्रमांक +91-07706-241269, मो.नं. +91-9329559607, +91-8963970727 में संपर्क कर सकते है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles