PM Modi : पूरे विश्व का पेट भरने के लिए तैयार है भारत

Must Read

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अपनी वार्ता के दौरान, उन्होंने विश्व व्यापार संगठन (WTO) की इजाजत मिलने पर विश्व को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की। पीएम मोदी (PM Modi) ने वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के हॉस्टल और शिक्षा परिसर का शुभारंभ करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध के चलते विश्व के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार घट रहा है।

PM Modi : यूक्रेन में युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य भंडार घट रहा

पीएम मोदी ने कहा कि, ‘यूक्रेन में युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य भंडार घट रहा है, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वार्ता के दौरान मैंने कहा कि यदि, विश्व व्यापार संगठन (WTO) कुछ छूट देता है, तो हम दुनिया को भारतीय खाद्य सामग्री मुहैया कराना शुरू कर सकते हैं।’ पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आज विश्व एक अनिश्चित स्थिति का सामना कर रही है, क्योंकि किसी को वह नहीं मिल रहा है, जो वे चाहते हैं। पेट्रोल, तेल और उर्वरक खरीदना दूभर है, क्योंकि सभी दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। इसके (रूस-यूक्रेन) युद्ध शुरू होने के बाद से हर कोई अपने स्टॉक को सुरक्षित करना चाहता है।’

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि, ‘विश्व अब एक नई समस्या का सामना कर रही है; दुनिया का अन्न भंडार खाली हो रहा है, मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर रहा था, और उन्होंने भी इस मुद्दे को उठाया।मैंने सुझाव दिया कि यदि WTO इजाजत देता है, तो भारत कल से दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।’

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12402/120

spot_img
spot_img

More Articles