मध्य प्रदेश में पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़…दो नक्सली ढेर

Must Read

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट-मंडला जिले की सीमा पर हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़। दरअसल जानकरी के अनुसार बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। वहीँ एक महिला नक्सली अपनी रायफल छोड़कर भाग गई।

यह मुठभेड़ बालाघाट, मंडला और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्र सुपखार-मोतीनाला के पास हुई। यह हॉक फोर्स, जिला पुलिस बल एवं सीआरपीएफ 148वीं बटालियन का संयुक्त ऑपरेशन था। जवानों ने 2 नक्सलियों के मार गिराया। एक और नक्सली को गोली लगी है, जिसकी सघन तलाश जारी है।

Mizoram Mine Accident : एनजीटी ने लगाई अधिकारियों को फटकार…दिए समिति गठित करने के निर्देश

बालाघाट जोन के आईजी संजय सिंह ने बताया कि जंगल में एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इसमें सीआरपीएफ ऑफ कोर्स, मंडला व बालाघाट जिले का पुलिस बल शामिल है। नक्सलियों के साथ हुए एनकाउंटर में दो नक्सली दो नक्सली मारे गए हैं। एक डीवीसी गणेश जिसके पास एके-47 मिली है। दूसरे की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास 315 बोर की राइफल मिली है।

उन्होंने बताया कि यह कान्हा भोरमदेव वाला क्षेत्र हैं। उसी के मेंबर थे। हालांकि अभी पता किया जा रहा है। तीन नक्सली देखे गए थे। एक महिला नक्सली भाग गई। आसपास और कितने नक्सली हो सकते हैं, यह कहा नहीं जा सकता। ऑपरेशन अभी जारी है। बालाघाट और मंडला जिले के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। मंडला एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जंगल में अभी सर्चिंग कर रहे हैं।

Bhanupratappur byelection: सीएम भूपेश बघेल ने कहा, बलात्कारी के साथ लगाई पीएम की फोटो

मोतीनाला के नजदीक खुर्सीपार गांव में नक्सलियों ने नक्सली सप्ताह मनाने के लिए पर्चे फेंके थे, इसके बाद पुलिस हाई अलर्ट पर थी। बुधवार सुबह मंडला और बालाघाट के छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में पुलिस की इन नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस क्षेत्र की सघन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के क्षेत्र से बाहर आने के बाद ही घटना की आधिकारिक जानकारी सामने आ पाएगी।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Ro 12338/134

spot_img

RO-12294/ 120

spot_img

RO 12276/ 120

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles