Presidential Election 2022: मेघालय का दौरा करेंगी द्रौपदी मुर्मू

Must Read

शिलांग: भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को मेघालय का दौरा करने का कार्यक्रम है, जहां वह सत्तारूढ़ विधायकों से समर्थन मांगेंगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुर्मू 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए चुनावी समर्थन जुटाने के वास्ते राज्यों का दौरा कर रही हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘वह छह जुलाई को दोपहर बाद मेघालय आएंगी। मुर्मू इस दौरान यहां आॅर्चिड लेक रिजॉर्ट में सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस के सांसदों और विधायकों से बातचीत करेंगी।’’ मेघालय में 60 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक हैं और वह नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल है।

सत्तारूढ़ गठबंधन में सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पांच निलंबित विधायक मुर्मू के समर्थन में वोट दे सकते हैं। इन विधायकों ने एमडीए सरकार को समर्थन देने का आ’’ान किया था। विधानसभा में विपक्षी टीएमसी के 12 विधायक हैं। एनपीपी और कांग्रेस के लोकसभा में एक-एक सांसद हैं जबकि एनपीपी का राज्यसभा में भी एक सदस्य है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles