Rab Ne Bana Di Jodi: बिहार के भागलपुर में एक अनूठी शादी चर्चा में है। यहां दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी बिलकुल खास है। इस शादी के चर्चे ऐसे कि बिन बुलाए कई मेहमान पहुंच गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। दरअसल, इस शादी को अनूठी शादी इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है। 26 साल का दूल्हा मुन्ना भारती भागलपुर जिले के मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा है।
Rab Ne Bana Di Jodi:
24 साल की दुल्हन ममता कुमारी भागलपुर जिले के नवगछिया के अभिया बाजार निनासी किशोरी मंडल की बेटी हैं। इन दोनों की शादी धूमधाम से हुई। सुनहरे भविष्य के सपने संजोए सात फेरे लेकर दोनों जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। दूल्हा मुन्ना इस शादी से बहुत खुश है और उसने कहा कि वह अपनी दुल्हन को हमेशा खुश रखेगा। ममता भी इस शादी से बेहद खुश नजर आईं।