Raipur: शांतिनिकेतन महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ वार्षिक खेल महोत्सव “उमंग-उल्लास 2023”

Must Read

रायपुर: शांतिनिकेतन महाविद्यालय, चांगोराभाटा, रायपुर में 4 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “उमंग-उल्लास 2023” का शुभारंभ दिनांक 13 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार से हुआ। इस आयोजन में महाविद्यालय के संचालक श्री मुकेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बंशीलाल सुर्गे एवं उपप्राचार्य श्री अनिरुद्ध तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। महाविद्यालय के बीएससी, बीसीए, बीकॉम, पीजीडीसीए, डीसीए एमएससी कक्षाओ एवं वर्गों के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हो कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वार्षिक खेल महोत्सव उमंग-उल्लास 2023 के पहला दिन 13 जनवरी 2023 को शतरंज, कैरम, थ्री लेग रेस, स्लो साइकिल रेस, मेहंदी और बैडमिंटन (बॉयज) का आयोजन किया गया। वार्षिक खेल महोत्सव उमंग-उल्लास 2023 के दूसरे दिन 14 जनवरी 2023 को व्यंजन,सलाद सज्जा, वाद विवाद, तात्कालिक भाषण, वालीबॉल, निबंध, बैडमिंटन (गर्ल्स) प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सलाद सज्जा प्रतियोगिता में गर्ल्स एवम बॉयज दोनो ने पार्टिसिपेट किया। ।

वाद विवाद प्रतियोगिता में “ऑनलाइन शिक्षा वरदान या अभिषाप” विषय दिया गया जिस पर विद्यार्थियों ने अपने विचारो को व्यक्त किया। इसी श्रृंखला में निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किए जिसका विषय “भारतीय संस्कृति की ताकत” रखा गया। वार्षिक खेल महोत्सव उमंग-उल्लास 2023 के तीसरा दिन दिनांक 16 जनवरी 2023 को रंगोली, क्रिकेट, वन मिनट गेम और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में गर्ल्स ने बहुत ही सुंदर फ्री हैंड रंगोली डिजाइंस बनाए। वन मिनट गेम प्रतियोगिता में मैच बॉक्स, देशों के नाम, स्क्वेयर बनाने, ग्लास व बॉल, पिन व थर्माकोल बॉल, और बलून आदि

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles