“अटल डिबेट प्रतियोगिता”
रायपुर: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्रएं और जिले के समस्त गणमान्य नागरिको ने प्रतियोगिता में शामिल होकर भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के बिना छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। अटल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिलों में प्रभारियों कि घोषणा की गई थी और आयोजन सभी जिलों में पूर्ण कर ली गई है।
जिले से जो प्रतिभागी जीत कर आए है उनका प्रदेशस्तरीय भाषण रायपुर में 10 जनवरी 2023 को रायपुर में प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतरा में रखा गया है। प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने बताया कि जो प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय डिबेट प्रतियोगिता अपने अपने जिले के कार्यक्रम मे जीत कर आता है। उनका सम्मान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पुरस्कार देकर किया जाएगा।
भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास मित्तल एवं सह प्रभारी मनीष देवांगन ने बताया की यह प्रतियोगिता अटल जी के व्यक्त्वि के बारे में ,वो कितने महान जननेता थे व सामाजिक क्षेत्र में अटल जी के योगदानो के बारे में जनता तक पहुँचे।
कार्यक्रम- अटल डिबेट प्रतियोगिता
दिनांक- 10 जनवरी 2023 के
समय:- 11 बजे
स्थान-कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतरा रायपुर छ:ग(भाजपा कार्यालय)
भवदीय
विकास मित्तल
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा
रायपुर छ:ग
9827903205