Raipur: बस्तर को मिलेगा 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…

0
238

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 13 अप्रैल को बस्तर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है।

मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा में स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here