Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ईडी का प्रवक्ता है डॉ रमन सिंह…

0
309

रायपुर: आज तड़के सुबह से कुछ प्रमुख कांग्रेस नेताओं के घर पर पड़े ईडी के छापे से राज्य का सियासी माहौल गरम हो गया है। इन छापों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबको पता था कि ईडी की रेड पड़ेगी। केंद्र सरकार सहित किसी का नाम लिए बिना कहा उन्होंने कहा…

जितना जुल्म करना है कर ले हम डरने वाले नहीं हैं। श्री भूपेश बघेल ने कहा कि नान घोटाले की जांच 4 साल में भी नहीं कर पाई और अब तक यह भी नहीं बता पाई की मिसेस सीएम कौन है..? मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता डरे हुए हैं और अधिवेशन के 4 दिन ठीक पहले छापे का क्या औचित्य है..?

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के चुनिंदा लोगों के नाम गिनाते हुए छापे के औचित्य पर भी सवाल उठाए..! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर ईडी का प्रवक्ता होने का आरोप लगाया। उन्होंने झीरम घाटी की घटना पर भाजपा नेताओं के द्वारा कोर्ट में पीआईएल लगाने पर भी सवाल उठाया..!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here