Raipur: कांग्रेस MLA की गुंडागर्दी, बैंक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर पीटा…

Must Read

रायपुर: रामानुजगंज से कांग्रेस MLA बृहस्पत सिंह की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, भीड़ के बीच MLA ने बैंक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर दो-तीन तमाचे जड़ दिए। इतने में मन नहीं भरा तो घूंसे भी चला दिए। नाराजगी ऐसी कि, सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर भी नहीं रुके और पूरी भड़ास बैंककर्मी पर निकली।

बैंक कर्मचारी जिला सहकारी बैंक रामानुजगंज में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के भुगतान की बात पर MLA भड़के थे। अब MLA की करतूत पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पूरी घटना 3 अप्रैल की बताई जा रही है। अब कर्मचारी MLA बृहस्पत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस घटना से गुस्साए बैंक कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस घटना के विरोध में अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने बैंक बंद रखने और सामूहिक छुट्‌टी लेकर हड़ताल कर दी है।

आज और कल यानि 5-6 अप्रैल को ये हड़ताल चलेगी। संगठन के अध्यक्ष आरके खरे ने कहा है कि, सरकार की ओर से अगर विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगे कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles