रायपुर : BTI मैदान में रावण जलाने को लेकर विवाद…बीजेपी ने किया सड़क जाम, कांग्रेस नेता को…

0
232
रायपुर : BTI मैदान में रावण जलाने को लेकर विवाद...बीजेपी ने किया सड़क जाम, कांग्रेस नेता को...

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुक्रवार की दोपहर शंकर नगर इलाके में भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। वहीँ सड़क जाम कर संजय श्रीवास्तव और जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी बैठ गए। इनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ा ताे मौके पर पुलिस भी पहुंची। नेताओं को हटाने का प्रयास किया गया मगर वो नहीं हटे। 3 घंटे तक यूं ही नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा।

जांजगीर-चांपा : मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2022‘‘ के लिए प्रविष्टियॉ आमंत्रित

दरअसल जानकारी के मुताबिक बता दें कि ये सारा विवाद BTI मैदान में दुर्गा पूजा, गरबा और दशहरा कार्यक्रम को लेकर है। यहां कांग्रेस नेता राकेश धोतरे कार्यक्रम कर रहे हैं। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव गुट भी इसी मैदान में कार्यक्रम करने पर आमादा है। चूंकि धोतरे कांग्रेस नेता हैं, इसलिए अब दोनों गुटों में ठन गई है। प्रशासन ने मैदान के आधे-आधे हिस्से में कार्यक्रम की अनुमति दे दी। इसी का विरोध करने शुक्रवार को भाजपा नेता सड़क पर बैठ गए।

बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव

बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हम यहां बीते 74 सालों से दशहरा और 20 सालों से गरबा का आयोजन करवा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से अफसरों पर दबाव बनाकर राकेश धोतरे जबरन मैदान में कब्जा कर रहे हैं ये जायज नहीं। हम आधे-आधे मैदान में कार्यक्रम करने पर संतुष्ट नहीं है। आज इसी वजह से विरोध जताया है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद भाजपा नेता सड़क से हटे।

Rohit Sharma: T20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, टीम को दिलाई शानदार जीत

वहीँ दूसरी तरफ इस मामले में अपने बयान में राकेश धोतरे ने कहा है कि उन्होंने न तो कब्जा किया न ही अफसरों पर कोई दबाव बनाया। बल्कि आधे-आधे मैदान की बात पर राजी हैं, विवाद करने वाले लोगा भाजपा के हैं। सड़क पर विरोध प्रदर्शन पर धोतरे बोले कि सड़क खुली है जो चाहे करें। हम अपना कार्यक्रम BTI मैदान में करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here