Raipur: ED की रेड जारी, सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट…

0
317

रायपुर: ED रेड को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख ने बीजेपी पर बड़ा आरोपी लगाया है. उनका कहना है कि कांग्रेस के अधिवेशन को डिस्टर्ब करने भाजपा की केन्द्र सरकार ने ED का दुरुपयोग करना शुरू किया है. कांग्रेस नेताओं के यहां छापे महाधिवेशन को डिस्टर्ब करने के उद्देश्य से करवाई गई है. वही छग कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा – जब जब भाजपा फँसती है, ED को आगे करती है.

सीएम बघेल का ट्वीट – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर हमारे हौसले नहीं तोड़े जा सकते। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here