Raipur: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन फहराएंगे तिरंगा…

0
295

रायपुर: कल गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तिरंगा फहराएंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में कल झंडा फहराने का दायित्व सौंपा गया है। आमतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराते हैं। लेकिन, पता चला है वे इस बार बाहर हैं।

सो पार्टी ने रमन सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है। रमन पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। इसलिए पार्टी के द्वारा यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इसे लेकर जगदलपुर रवाना होने के समय हेलीपैड पर मीडिया को भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए देश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दिल्ली से बाहर हैं। उधर, रमन सिंह आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे कल सुबह पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here