रायपुर : शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने महात्मा गांधी के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया

0
272
रायपुर : शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने महात्मा गांधी के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया

रायपुर : शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका नाम हमारे प्रिय बापू की वीथिका रखा गया।

आयोजन की अध्यक्ष डॉ किरण गजपाल के मार्गदर्शन में गांधीजी के पूरे जीवन से जुड़े विभिन्न अवसरों के चित्र प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी का आरंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रद्धा गिरोलकर के द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि देश सदैव गांधीजी के विचारों से फलता फूलता रहा है।

आईक्यूएसी प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने गांधीजी के व्यक्तित्व और राष्ट में उनके योगदान पर वक्तव्य दिया। कूल 100 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई और छात्राओं को गांधीजी पर एक संक्षिप्त फिल्म भी दिखाई गई।

संगीत विभाग से पूजा झा, अभिषेक थवाईत और छात्राओं ने गांधीजी के प्रिय भजन की संगीतमयी प्रस्तुति दी। आईक्यूएसी से डॉ गौतमी भतपहरी, डॉ रमा सरोजिनी, डॉ नीतू हरमुख,प्रिया देवांगन और डॉ भूपेंद्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here