Raipur: राजेन्द्र नगर गोर्वधन चौक में बदमाश की कैची मार कर हत्या…

Must Read

रायपुर: बीती रात राजधानी में युवक की हत्या हो गई। मृतक इलाके का गुंडा बदमाश था। जिसको नशे में हुई बहस के चलते कैची मार कर तीन युवकों ने हत्या कर दी। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। वही एक अन्य फरार है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत गोर्वधन चौक में जय बिहारी नाम के युवक की हत्या आधी रात को हुई है।

जय बिहारी इलाके का गुंडा बदमाश था। उसकी दरमियानी रात नशे में राधेश्याम श्रीवास्तव उर्फ बाबा,राहुल यादव व दीपू नेताम से बहस हो गई। जिस पर तीनों ने कैची से जय बिहारी पर हमला कर दिया। कैची के वार से जय बिहारी की मौत हो गई। पुलिस ने राहुल यादव व दीपू नेताम को हिरासत में ले लिया है। वहीँ राधेश्याम उर्फ बाबा फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Ro 12338/134

spot_img

RO 12242/ 175

spot_img

More Articles