रायपुर : TMT प्लांट में बड़ा हादसा, क्रेन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत, दो कर्मचारी घायल

Must Read

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक बड़ी जानकरी सामने आई है दरअसल रायपुर के एक TMT प्लांट में हुए हादसे में एक क्रेन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। प्लांट में काम करने वाले 2 कर्मचारी इस हादसे में घायल भी हो गए। इस मामले में पुलिस ने पीएमटी प्लांट प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला रायपुर के उरला इलाके का है। ग्रेविटी फैरो यूनिट-2 नाम की कंपनी टीएमटी बनाने का काम करती है।

पार्क में खेल रहे बच्चे पर पिटबुल डॉग ने किया जानलेवा हमला

मिली जानकरी के अनुसार इस प्लांट में रजनीश गुप्ता बतौर क्रेन ऑपरेटर काम किया करता था। उरला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पिघला हुआ लोहा जब प्लांट से निकला तो छिटक कर कर्मचारियों की तरफ चला गया, पास ही पानी था। इससे तेज भाप उठी। इसकी तपिश इतनी तेज थी कि तीन कर्मचारी झुलस गए। इनमें रजनीश गुप्ता भी था। सबसे करीब रजनीश था,जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह रजनीश की मौत हो गई। अन्य दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Indore: बाइक टैक्सी पर अचानक रोक, 1000 से ज्यादा गाड़ियों के चक्के थमे

पुलिस ने ग्रेविटी फैरो यूनिट-2 नाम की कंपनी के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी या मैनेजर का नाम FIR में नहीं है। फिलहाल जांच में पुलिस ने पाया है कि, कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए थे। इसलिए कंपनी को जिम्मेदार मानते हुए केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles