Raipur: CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

0
300
कल मनाया जाएगा नुआखाई पर्व, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर: CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला, CG News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक रखी गई है। यह बैठक आज 6 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। जानकारी अनुसार, कैबिनेट में कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों के संबंध में भी चर्चा हो सकती है, क्योंकि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर थे। Cabinet Meeting

जिन मांगों पर सहमति बनी है, उसमें गृह भाड़ा भत्ते का भी मुद्दा है, जो 2016 से पेंडिंग है। इस पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव है।

अक्टूबर-नवंबर में धान तैयार हो जाएगा। इससे पहले धान खरीदी और बारदानों के अलावा मार्कफेड के लिए बैंक गारंटी की भी व्यवस्था करनी होगी। इस विषय पर भी कैबिनेट में बातचीत की जाएगी। इसके अलावा नए आत्मानंद स्कूल और कॉलेज के संबंध में भी कैबिनेट( Cabinet Meeting) में स्वीकृति हो सकती है। रायगढ़ में नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। कुछ नए कॉलेज के लिए भी प्रस्ताव आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here