Raipur: दाई दीदी क्लीनिक के लिए नगर पालिका आरंग को मिला नया वाहन सिर्फ महिलाओं का होगा इलाज

0
161
Raipur: दाई दीदी क्लीनिक के लिए नगर पालिका आरंग को मिला नया वाहन सिर्फ महिलाओं का होगा इलाज
Raipur: दाई दीदी क्लीनिक के लिए नगर पालिका आरंग को मिला नया वाहन सिर्फ महिलाओं का होगा इलाज

आरंग: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ योजना के तहत नगर पालिका परिषद आरंग को दाई दीदी क्लीनिक हेतु नवीन वाहन प्राप्त हुआ है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने उक्त जानकारी। देते हुए बताया कि इसी वाहन से नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद, नगर पंचायत चंदखुरी एवं समोदा में भी दाई दीदी क्लीनिक का संचालन होगा।

उन्होंने बताया कि इस दाई दीदी क्लीनिक वाहन में सिर्फ महिलाओं का इलाज किया जायेगा। यदि कोई महिला बीमार है और वह दाई दीदी क्लीनिक में अपनी समस्या लेकर आती है, तो उसकी मेडिकल जांच मोबाइल वैन में ही की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर सहित पार्षद एवं एल्डरमेन ने इस सुविधा एवं उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here