Raipur: इंडिगो कोयंबटूर के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट, जाने शेड्यूल…

0
224

रायपुर: केरल के मूलनिवासी और पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो कोयंबटूर के लिए नई उड़ान शुरू कर रहा है। यह उड़ान रायपुर से चेन्नई होकर होगी। अभी कोयंबटूर जाने के लिए केवल एक ट्रेन उपलब्ध थी जो करीब, करीब 24 घंटे का समय लेती है। अब नई उड़ान से समय की बचत होगी। जानकारी के मुताबिक यह विमान सुबह 11.40 बजे कोयंबटूर से टेक आफ कर 12.45 बजे चेन्नई,और दोपहर 3.20 बजे रायपुर लैंड करेगा।

वापसी में शाम 4.20 रायपुर से उड़कर 6.20 बजे चेन्नई और रात 8.30 बजे कोयंबटूर में लैंड करेगा। इस उड़ान के लिए टिकिट बुकिंग शुरू हो गई है। इस तरह से छत्तीसगढ़ से एक और दक्षिणी राज्य सीधी विमान सेवा से जुड़ गया है। अब पूरा दक्षिण भारत, छत्तीसगढ़ से जुड़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here