Raipur: पं दीनदयाल भारतीय राजनीति के युग पुरुष, भारत के विकास के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया…

0
112

आरंग: आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिर हसौद मण्डल के अतंर्गत नया रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता वेदराम मनहरे ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सही मायने में भारतीय राजनीति के युग पुरुष है‌। उन्होंने हमेशा भारत देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य किया।

आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम में है। वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग और समर्पण का ही परिणाम है। उन्होंने जीवन पर्यन्त मानवता के विकास और उत्थान के लिए कार्य किया। आज वे भले ही हमारे बीच भौतिक रूप से मौजूद ना हो लेकिन उनकी सोच और उनका विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को दिशा दिखा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here