Raipur: मार्कफेड कर्मचारियों की पदोन्नति कभी भी, नये साल में मिलेगा तोहफा

0
292

रायपुर: नये साल के मौके पर मार्कफेड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। करीब 85 कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने जा रही है। कल मार्कफेड की पदोन्नति समिति की बैठक में इन कर्मियों के नाम तय किए गए। इन पदोन्नतियों के लिए छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक एवं मार्कफेड कर्मचारी संघ के संरक्षक कमल वर्मा को धन्यवाद दिया है।

मार्कफेड कर्मचारी संघ ने बताया कि शुक्रवार को पदोन्नति समिति की बैठक हुई। इसमें 80 -85 कर्मचारियो के पदोन्नत होने की संभावना हैं। मार्कफेड कर्मचारी संघ कमल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here