Raipur: 21 लाख के लागत से भव्य भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जनपद अध्यक्ष ने किया…

0
137

आरंग: आरंग जनपद कार्यालय में 21लाख रु की अतिरिक्त भवन और 6लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य की भूमिपूजन खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग के हाथो पूजा अर्चना कर शुरुवात किया।

बतादे कि छग में बड़े विकासखंड मुख्यालय आरंग में बहुत समय से अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग की जा रही थी।

जिनको देखते हुए कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया की अनुसंशा से स्वीकृति तत्काल प्रभाव से किया गया।

वही आरंग जनपद पंचायत कार्यालय में मनरेगा शाखा तकनीकी सहायक और सरपंच कक्ष की अवश्यकता के अनुरूप बनाया जायेगा।

उपरोक्त अतिरिक्त भवन निर्माणऔर शेड निर्माणकार्य स्वीकृति पर खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, सभापति और सभी जनपद सदस्यों ने मंत्री शिव कुमार डहरिया का अभिवादन किया।

उपरोक्त अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य भूमिपूजन में प्रमुख रूप से खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग डूमेंद्र साहू उपाध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे, महेश साहू सरपंच ग्राम संडी, और अनेक लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर – नमनश्री वर्मा आरंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here