Raipur: आज प्रदेश के कई स्थानों में हो सकती बारिश

Must Read

रायपुर. मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम में फेरबदल अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रदेश के कई स्थानों में अंधड़ के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से कुछ स्थानों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

बता दें कि रविवार को प्रदेश के कई स्थानों में बारिश हुई। बीजापुर में चार सेमी. सहित बस्तर और बेमेतरा में एक सेमी. बारिश दर्ज की गई। शाम होते ही कई जिलों में मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं जारी रही। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग शहर में 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य संभागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमानों में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles