रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है जब पत्रकारों से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का दर्द फिर छलका। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सरगुजा के पहुंचे जहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक बार फिर से उनका दर्द छलक पड़ा।
उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का साथ हमेशा कांग्रेस के साथ रहा और कांग्रेस का हाथ हमारे साथ रहा किन्तु अब कांग्रेस का हाथ हमारे कंधे पर है ऐसा महसूस नही होता। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों से मेरे अच्छे संबंध हैं किन्तु मेरे भाजपा में शामिल होने का सवाल ही पैदा नही होता। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के लोग कहां जाएंगे ये मुझे नही पता किन्तु मैं भाजपा में नही जाऊंगा।








