रामपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने दाखिल किया नामांकन

0
203
रामपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ : रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के नामांकन में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने स्वागत किया। खन्ना ने भाजपा के अन्य नेताओं के साथ भी मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी के साथ उपचुनाव में कमल खिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ में हाल ही संपन्न हुए लोकसभा के उपचुनाव में जीत हासिल की है। अब रामपुर विधानसभा सीट के साथ-साथ मैनपुरी संसदीय सीट और खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज और विकास का पहिया घूम रहा है। सबको को पता है कि मोदी-योगी ही विकास के पर्याय हैं। रामपुर के लोग भी विकास के साथ हैं और विधानसभा के चुनाव में कमल खिलाएंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, बोले-26 नवंबर को राजभवन तक करेंगे मार्च

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि सियासत की पिच पर नो बॉल की बेवकूफी और हिट विकेट की बदहवासी हमेशा मैदान से बाहर कर देती है। नकवी से पूछा गया कि उनका बयान सपा नेता आजम खां को लेकर तो नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरा इशारा किसी व्यक्ति को लेकर नहीं है। नकवी रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन को लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार जो विकास करा रही है उसका लाभ सबको मिल रहा है। हमने रामपुर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। अब विधानसभा उपचुनाव में भी जीत हासिल करेंगे।

Jharkhand: 10 हाथी दांत बरामद, पांच गिरफ्तार…

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आकाश सक्सेना ने कहा कि इस बार रामपुर में कमल खिलेगा। रामपुर का चुनाव एतिहासिक होगा। सभी जाति और धर्म के लोग भाजपा के साथ खड़े हैं और इस बात का पता 08 दिसंबर को चल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब आजम खां का चैप्टर क्लोज हो चुका है। सपा प्रत्याशी को जमानत बचाना भी मुश्किल होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here