छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा से रेप….विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0
242
छत्तीसगढ़ में 12वीं की छात्रा से रेप....विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ से एक छात्रा से रेप का मामला सामने आया है दरअसल राजनांदगांव जिले में आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर एक 16 साल की लड़की से रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

पूरा मामला जनवरी महीने का है। जब दोपहर के वक्त12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। लड़की ने काफी मना किया, बार-बार विरोध किया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना। आरोपी ने कह दिया कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा।

नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए तथा पीएटी परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। वहीं लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। इस बीच 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई।

गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शादीशुदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here