जनदर्शन में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण अविलम्ब करें – कलेक्टर वर्मा

Must Read

खैरागढ, 31 मई 2023 : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कलेक्टोरेट साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों से मिलकर उनकी मांग और समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचने वाले सभी ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं सहित सभी आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर व अधिकारियों को नियमानुसार यथासंभव त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से करें।

जनदर्शन में इस सप्ताह मंगलवार को कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से सर्वाधिक 3 आवेदन जनपद पंचायत खैरागढ़ से सम्बंधित मिलें है। इसके अतिरिक्त दो आवेदन जल संसाधन विभाग, दो आवेदन राजस्व विभाग, दो आवेदन नगर पालिका परिषद खैरागढ़ से सम्बंधित प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही जनपद पंचायत छुईखदान और पुलिस विभाग से सम्बंधित एक-एक आवेदन प्राप्त हुए।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles