Road Accident : नदी में गिरी 20 किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,हरदोई मंडी से लौट रहे थे, 14 को बचाया गया, 1 की मौत

0
239
Road Accident : नदी में गिरी 20 किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली,हरदोई मंडी से लौट रहे थे, 14 को बचाया गया, 1 की मौत

Road Accident : हरदोई में बड़ा हादसा हो गया है। यहां 20 लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से 35 फीट नीचे गर्रा नदी में जा गिरी। 14 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। इनमें से 8 लोग तैर कर बाहर निकले हैं। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया। देर रात ट्रैक्टर चालक मुकेश का शव बरामद किया गया। अभी भी 5 लोगों की NDRF तलाश कर रही है।

किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी से खीरा बेचकर लौट रहे थे। सभी वेगराजपुर के रहने वाले हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। हादसा ट्रैक्टर के आगे का बायां पहिया निकलने से हुआ है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार IG लक्ष्मी सिंह ने बताया, ‘NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। लाइट की समुचित व्यवस्था है। नदी के दोनों तरफ 15 किलोमीटर की दूरी पर जाल लगाए गए हैं। हम हर हाल में लापता लोगों को खोज निकालेंगे। आसपास के गांव के लोग भी मदद करने के लिए मौके पर मौजूद हैं।” वहीं ट्रैक्टर को क्रेन से निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें :-महापौर नगर निगमों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का प्रयास करें: सीएम बघेल

प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह ने बताया, ”मेरे सामने बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में जा गिरी। ट्रैक्टर में करीब 20 लोग बैठे थे। आवाज सुनकर लोग इकट्‌ठा हो। राहगीर भी जुट गए। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।”

नदी से तैरकर बाहर आए राम रईस कहते हैं, “मैं वह मंजर कभी भूल नहीं पाऊंगा। आंखों के सामने मौत नजर आ रही थी। हवा में ही फैसला कर लिया था कि हमें कैसे बचना है। ट्रैक्टर का बोनट पानी में बाद में छुआ, उससे पहले मैं कूदकर पानी के अंदर चला गया। ताकि ट्रॉली घूम कर इनके ऊपर ना आ जाए। इस बीच हवा में ही लंबी सांस भी खींच ली थी, क्योंकि मालूम था कि अंदर काफी गहराई तक जाना पड़ेगा। फिर लगभग 15 फीट तैरकर बाहर आया। किसी तरह से जान बच पाई।

यह भी पढ़ें :-गुजरात : कांग्रेस ने जारी किया ‘जन आरोग्य संकल्प पत्र’, 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का किया वादा

मौके पर अपने पोतों को ढूंढती अहिल्या ने बताया, उनके दोनों पोते डूब गए हैं। अभी तक किसी की भी जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों सुबह खीरा लेकर साथ ही निकले थे। बड़ा पोता अमित ही घर का खर्चा चलाता था। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। देवेश उससे छोटा है। मौके पर अमित की पत्नी भी मौजूद है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। दादी अहिल्या का कहना है अगर मेरे पोते नहीं मिले तो हम लोगों का तो घर ही बर्बाद हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here