Scorching Heat: गर्मी से हाल-बेहाल, लू के बीच तापमान पंहुचा 49.2 के पार

Must Read

Scorching Heat: देशभर में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में रविवार को चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ। देश के किसी भी शहर के मुकाबले, इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है।

Scorching Heat:

इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी दिल्ली और NCR में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी से जल गए पेड़

Scorching Heat:

राजस्थान में भीषण लू का कहर जारी है। झुलसाने वाली गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। हालांकि, ये आग जंगल की वजह से भी हो सकती है। पेड़ों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कई बार इनमें आग लग जाती है। चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम, जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

पंजाब में गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकार्ड

Scorching Heat:

पंजाब के अमृतसर, जालंधर और लुधियाना में गर्मी ने बीते 8 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। लुधियाना में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। पंजाब के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है, लेकिन यह राहत अस्थाई है। इसके बाद फिर गर्मी में तेजी आएगी।

भोपाल में गर्मी से हाल-बेहाल

Scorching Heat:

बादल छाने के कारण रविवार को दिन का तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक शहर में थोड़ी, थोड़ी देर के लिए बादल छाए। रात का तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.6 डिग्री की कमी आई। शहर में रविवार शाम 6 बजे तक तपिश बरकरार रही। शाम 6 बजे भी पारा 42 डिग्री पर था।

दुनिया के 15 शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार

Scorching Heat:

भारत में रविवार को एक तरफ तो रिकॉर्डतोड़ गर्मी रही, वहीं कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश का दौर चला। रविवार को दुनिया के 15 शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। इसमें 12 शहर भारत और 3 पाकिस्तान के हैं। दूसरी ओर, दुनिया के जिन 15 शहरों में रविवार को 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई, उनमें 6 भारत के हैं।

Scorching Heat:

देश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 220 मिमी बारिश केरल के कोच्चि में दर्ज हुई। ये दुनिया में चौथे स्थान पर रहा। सबसे अधिक 264 मिमी बारिश कनाडा के कारमान शहर में दर्ज हुई। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, असम-मेघालय के जोबाई में 290 मिमी, चेरापूंजी में 220 मिमी बारिश दर्ज हुई है, लेकिन ये स्थान अभी वर्ल्ड लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

Scorching Heat:

असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Scorching Heat:

देशभर में गर्मी का सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में रविवार को चिलचिलाती गर्मी और भीषण लू के बीच कई इलाकों का तापमान 49.2 रिकॉर्ड दर्ज हुआ। देश के किसी भी शहर के मुकाबले, इस साल यह सबसे ज्यादा तापमान है। इधर, UP के बांदा में भी रविवार को तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया।हालांकि, दिल्ली में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली है। राजधानी दिल्ली और NCR में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles