शा. दू. ब महिला महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Must Read

रायपुर : शा. दू. ब महिला महाविद्यालय द्वारा दिनांक 26/11/2022 को राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा प्राचार्य डॉ किरण गजपाल एवं IQAC प्रभारी डॉ उषा किरण अग्रवाल के मार्गदर्शन में संविधान दिवस का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारम्भ हुआ मंच संचालन डॉ सीमा खान द्वारा किया गया एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का सन्देश छात्राओं को दिया गया l डॉ शम्पा चौबे द्वारा संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला गया डॉ जया तिवारी द्वारा संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किएl साथ ही संविधान से सम्बन्धित Documentary भी दिखाई गई

प्राचार्य द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में डॉ कल्याण रवि डॉ सरिता दुबे प्रतिभा साहू सादिया फ़ातिमा एवं बिनिका दुर्गम शामिल हुईl

महाविद्यालय की एनसीसी की छात्राओं के साथ सभी संकाय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं l छात्राओं द्वारा पोस्टर का प्रदर्शन किया गयाl उज्ज्वला सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

More Articles